बीकानेर में शीतलहर के चलते जिला कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित का आदेश पारित किया।
बड़ी खबर इस वक्त बीकानेर स्कूलों की छुट्टी को लेकर है शीत लहर के चलते जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नम्रता वृष्णि ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजऱ महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं।आदेश के अनुसार जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय (निजी), सीबीएसई विद्यालयों, आंगनबाडिय़ों एवं मदरसों में कक्षा 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 8 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया