बीकानेर सावरिया लेने उतरा टैक्सी चालक पीछे से टैक्सी चोरी पुलिस ने दिखाई फुर्ती और फिर,,,
टैक्सी चोरी होने की हैरान करने वाली घटना बीकानेर के स्टेशन रोड पर स्थित लाल जी होटल के नजदीक से है जहां पर एक टैक्सी चालक सवारियां लेने के लिए आवाज लग रहा था इस दौरान अज्ञात शख्स पीछे से टैक्सी चुरा कर ले गया, टैक्सी चालक ने तुरंत कोलगेट थाने में इस बात की रिपोर्ट दर्ज करवाई, कोटगढ़ थाना पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए मस्तक की और टैक्सी चुराने वाले शख्स को तुरंत गिरफ्तार कर लिया,
पुलिस के अनुसार घडसीसर में रहने वाले युवक जगदीशचंद बिश्नोई ने कोटगेट थाना पुलिस को सूचना दी थी कि वह लालजी होटल के पास सवारियां मिलने का इंतजार कर रहा था। इस दौरान अज्ञात शख्स उसकी टैक्सी लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र निवासी युवक हाल निवासी ख्वाजा कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया ख्वाजा कॉलोनी निवासी युवक देवी सिंह को नाम जद किया है पकड़े गए युवक से टैक्सी भी बरामद कर ली गई है,एसआई गौरव बोहरा, हेड कांस्टेबल हेतराम, गिरधारीदान, प्रवीण ने मशक्कत कर चोर को पकड़ा।