बीकानेर पुलिस ने अपराधियों की निकली हेकड़ी, महिलाओं के कपड़े पहनाएं और फिर,,,
बीकानेर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ आज एक अनोखी मिसाल पेश की, शहर में लूटपाट मारपीट, और पत्थर बाजी जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल पांच आदतन अपराधियों का, भरे बाजार पुलिस ने जुलूस निकाला, और सबसे बड़ी हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने इन अपराधियों की हेकड़ी निकालने के लिए महिलाओं के कपड़े पहना है और फिर, सड़क पर भरे बाजार में घुमाया, पुलिस अपराधियों में कानून का वह व्याप्त हो इसलिए यह कार्रवाई की, पुलिस ने बताया कि शहर में बढ़ रही गुंडागर्दी मारपीट और लूटपाट, रोकने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है इस कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का भाव आएगा और अपराधियों में पुलिस का खौफ रहेगा, और नया अपराध करने से पहले उन्हें 100 बार सोचना पड़ेगा।

