बीकानेर युवक पर जानलेवा हमला,₹15000 रुपए भी छीन गए,
बीकानेर के सदर थाना इलाके में एक युवक के साथ मारपीट करके रुपए छीनने का मामला सामने आया है, पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि उसे लोहे के पंच और गाड़ी के एक्सल से मारा गया। जिसकी वजह से उसकी गंभीर चोट लगी, युवक के अनुसार उसके साथ पहले भी कई बार बार ऐसी घटना घटित हो चुकी है लेकिन इस बार चोट की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज किया गया है।

