February 12, 2026

बीकानेर अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया बना आग का गोला।

0
IMG_20251225_205712.jpg

बीकानेर शहर के लूणकरणसर कस्बे के गांव धीरेरा में  देर रात्रि नेशनल हाईवे 62पर सड़क दुर्घटना घटित हुई जिसमें एक ट्रक में आग लग गई, जानकारी में बताया जा रहा है कि ट्रक के आगे एक पशु के आ जाने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया टक्कर लगने के बाद ट्रक आग का गोला बन गया और जल गया, ।

घटना के दौरान ट्रक चालक बाबूराम ने समझदारी दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचा ली, घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही तुरंत उप निरीक्षक सुरेश मीणा वह गाड़ी चालक महावीर प्रसाद तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया, सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी समय की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया उप निरीक्षक  सुरेश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक गुजरात के मोरबी क्षेत्र से कागज के रोल भरकर लुधियाना की ओर जा रहा था, घटना में ट्रक और ट्रक में भरा हुआ माल जलकर राखहो गया, घनी मत यह रही की दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *