बीकानेर 13 वर्षीय नाबालिक बच्ची ने की आत्महत्या।
बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है जहां पर एक 13 वर्ष से नाबालिक बच्ची ने आत्महत्या कर ली जानकारी के अनुसार जेएनवी थाना कॉलोनी क्षेत्र में अंबेडकर कॉलोनी, में एक 13 वर्षीय बालिका ने अपने घर में आत्महत्या कर ली, घटना के समय बालिका के माता-पिता घर पर नहीं थे वह अपने गांव बिहार गए हुए थे घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।
थाना अधिकारी विक्रम तिवारी के अनुसार बच्ची के माता-पिता अपने गांव बिहार सिवान गए हुए थे, घर में 13 वर्षीय बालिका अपने भाई के साथ रह रही थी, शाम के समय जब भाई बहन इधर-उधर थे तो बालिका ने यह खौफनाक कदम उठाया, घटना का मालूम चलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया, इसके बाद बालिका को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत् घोषित कर दिया, पुलिस ने परिजनों को बिहार सूचित कर दिया है उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। इतनी कम उम्र में बालिका ने यह कदम क्यों उठाया पुलिस मामले की जांच कर रही है।