बीकानेर दर्दनाक हादसा रेल की चपेट में आने से युवक का हाथ कट कर अलग हुआ।
बीकानेर के पवनपुरी इलाके से गुजर रही रेलवे लाइन पर रविवार की रात्रि को एक घटना घटित हुई यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक का हाथ कट कर शरीर से अलग हो गया घटना के बाद युवक को लहु लोहान हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया जहां रेड लाइट गंभीर आईसीयू वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा है असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडगावत ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब 1:00 बजे के आसपास की है सूचना मिली थी कि पवनपुरी के पास ट्रैक पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है संस्था के सेवादार तुरंत मौके पर पहुंचे वहां देखा कि युवक का एक हाथ ट्रेन की पुटरी के नीचे आने की वजह से कट चुका है उसको तुरंत एंबुलेंस और निजी वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल युवक की पहचान गोपेश्वर बस्ती निवासी श्याम के रूप में हुई फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है डॉक्टरों की टीम उसकी जान बचाने का प्रयास कर रही है घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि श्याम रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी अंधेरे में ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया मामले की जांच व्यास कॉलोनी थाना पुलिस कर रही है पुलिस के अनुसार घायल की हालत स्थिर होने पर उसके बयान लिए जाएंगे घायल को अस्पताल पहुंचने में असहाय सेवा संस्थान और खिदमतगार खादिम समिति के राजकुमार खडगावत हाजी मलंग शोएब ताहिर हुसैन मोहम्मद जुनेद रमजान अयूब इमरान सहित अन्य लोगों ने भूमिका निभाई।