February 11, 2026

बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन दो दर्जन शराबियों को पकड़ा।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर शहर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पाद मचाने वालों के खिलाफ सख्त रुक अपनाया है पुलिस ने शहर में अलग-अलग क्षेत्र में  सड़क किनारे और ठेकों के पास खुले में शराब पी रहे करीब 24 लोगों को दबोचा है।

पकड़े गए सभी लोगों को पुलिस एक बस में भरकर सदर थाने ले गई जहां उनके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है ।

यह कार्रवाई कावेंद्र सिंह सागर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौर के सुपरविजन में की गई सीओ सिटी अनुज डाल के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्र में रेड मारी  जहां शराब के ठेकों के आसपास लोग गाड़ियां लगाकर या खुले में बैठकर शराब पीते हैं।

पुलिस को देखते ही शराबियों में हड़कंप मच गया पुलिस ने मौके से करीब 24 लोगों को पकड़ा और बस में बैठा कर थाने ले आई भले ही पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर पीने वालों को पकड़ा है लेकिन बीकानेर में पुलिस की कार्य प्रणाली फिर भी लगातार सवालों के घेरे में है रात के समय 8:00 बजे के बाद शराब बिक्री पर सख्त रोक है इसके बावजूद शहर के कई क्षेत्रों में 8:00 बजे बाद खुलेआम शराब बिक रही है, आमजन का कहना है कि पुलिस पीने वालों पर तो कार्रवाई कर रही है लेकिन तय समय के बाद अवैध रूप से शराब बेचने वाले ठेकेदारों को पाबंद क्यों नहीं करती जब तक 8:00 बजे बाद बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लगेगी तब तक खुले स्थानों पर शराब पीने की समस्या जड़ से खत्म नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *