February 12, 2026

बीकानेर जेल में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मृत्यु,

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

बीकानेर के केंद्रीय कारागृह में बंद कर दी की मृत्यु का मामला सामने आया है कैदी की शुक्रवार रात्रि को मृत्यु हो गई कैदी की तबीयत खराब होने पर जेल कर्मचारी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जेल अधीक्षक अभिषेक शर्मा के अनुसार सलमान खान आयु 30 वर्ष निवासी भूटटो का बास को शुक्रवार रात्रि को पेट दर्द की शिकायत हुई, इसके बाद उसका इलाज चल रहा था, इसी दौरान उसने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके पास उसको तुरंत पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, रात्रि करीब 9:20 पर कर्मचारी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया, जेल अधीक्षक के अनुसार उसे रवाना किया था जब उसकी सांसे चल रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पिछले दिनों 15 दिसंबर को ही उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था, उसे पर नशा के सामान बेचने का, गंभीर आरोप लगे थे, उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कोर्ट में चल रहा था और इसी दरमियान उसे जेल भेजा गया था, शुरुआती जांच में युवक की मृत्यु हार्ट अटैक होना बताया  है। पोस्टमार्टम के बाद सलमान के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण साफ तौर से मालूम चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *