बीकानेर कमर्शियल गैस सिलेंडर की पाइप लाइन फटने से एक घायल
बीकानेर के खाजूवाला कस्बे में उसे समय हड़कंप मच गया जब एक होटल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की पाइपलाइन अचानक फट गई हादसा इतना जबरदस्त था कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए।
जानकारी के अनुसार खाजूवाला के मीना मार्केट में एक होटल में चाय बनाते समय कमर्शियल गैस की पाइपलाइन में अचानक लीकेज हुआ और वह तेज धमाके के साथ फट गई पाइप फटने के कारण होटल में काम कर रहा 40 वर्षीय वीरेंद्र इसकी चपेट में आ गया घटना में वीरेंद्र के मुंह और माथे पर गंभीर चोट लगी घटना के बाद तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से उसे खाजूवाला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार के बाद वीरेंद्र की गंभीर हालत देखते हुए उसे बढ़िया इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रेफर कर दिया