February 12, 2026

बीकानेर पुलिस ने 200 जवानों के साथ मिलकर की छापेमारी और कुख्यात हिस्ट्री सीटर को पकड़ा।

0
IMG_20251219_142120.jpg

बीकानेर में आज अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की पुलिस मुख्यालय के निर्देशन पर शहर में गैंगस्टरों के खिलाफ और बदमाशों पर शिकंजा करने के लिए एक बड़ा महा अभियान चलाया गया एडीजीपी दिनेश MN के निर्देशन पर एटीएस एजीटीएफ ANTF और ERT की टीमों ने बीकानेर पुलिस के साथ मिलकर यह संयुक्त कार्रवाई की।

वही इस अभियान के अंदर बीकानेर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी सदर थाना पुलिस और DST ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर अल्ताफ भूटटो को गिरफ्तार किया है एडीजीपी के दिनेश एम एन  के निर्देशन पर जयपुर से एडिशनल एसपी नरोत्तम लाल वर्मा के निर्देशन में विशेष टीम बीकानेर पहुंची।

बीकानेर जिला पुलिस के 200 जवानों ने बाहरी टीमों के साथ मिलकर गैंगस्टर से जुड़े करीब 40 घरों पर छापेमारी की इस सर्च अभियान का मकसद शहर में पनप रहे संगठित अपराध की कमर तोड़ना और छिपे हुए बदमाशों को बाहर निकलना था।

इसका कार्रवाई में एडिशनल एसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सदर थाना अधिकारी सुरेंद्र पंचार भी साथ में थे एसपी कविंद्र सिंह सागर के निर्देशन में DST और सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर अल्ताफ भूटटो को गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से एक घातक हॉकी बट राइफल बरामद की गई है ।

अल्ताफ पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है वह कोट गेट और व्यास कॉलोनी थाने में कई मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था ।

पुलिस से बचने के लिए आरोपी दिल्ली जयपुर अजमेर और नागौर में फरारी काट रहा था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया इस पूरी कार्रवाई और गिरफ्तारी में एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौर के सुपरविजन में DST प्रभारी विश्वजीत सिंह सदर थाना एसएचओ सुरेंद्र पचार और ASI दीपक यादव की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *