बीकानेर 4 वर्ष की मासूम बच्ची वाहन की चपेट में आने से मृत्यु।
बीकानेर में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के वाहन की चपेट में आने की घटना सेरूणा थाना क्षेत्र से है जहां पर खेलते समय मासूम बच्ची वाहन की चपेट में आ गई, जिसकी वजह से मासूम बच्ची की मृत्यु हो गई, मिली जानकारी के अनुसार सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव देजरासर में खेत के नजदीक 4 वर्षीय मासूम बच्ची खेल रही थी जो कि वाहन की चपेट में आ गई, और मासूम बच्ची की मृत्यु हो गई मासूम बच्ची का पिता लाभूराम चूरू निवासी खेत में काशत का कार्य करता है, और मासूम बच्ची कोमल लाभूराम की पुत्री थी, घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया, पुलिस ने मासूम बच्ची का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।