बीकानेर बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना।
अवैध रूप से चल रहे बिजली कनेक्शन काटने पर कुछ लोगों ने बिजली कंपनी के एक अधिकारी पर तलवार से हमला कर दिया जिसकी वजह से अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया बाद में घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया पुलिस ने मामला दर्ज कर 1 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है वही तीन अपराधी फरार है।
पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार बीकेईएसएल के अधिकारी लक्ष्मण चौधरी अपने सहायक अभियंता के साथ गैरसरिया और पठानों के मोहल्ले में अवैध अंकोडिया हटाने गए थे करीब 20 घरों में अवैध-इकिंग हटाई गई इनमें से स्थानीय निवासी अकबर व उनकी भांजी शौकत के भी अवैध ईकिंग हटाए गए बाद में लक्ष्मण व उसके साथी दोपहर में अपने कार्यालय आ गये करीब 3:00 बजे के आसपास अकबर ने अपने मोबाइल से लक्ष्मण को धमकाते हुए कहा कि तुम ऑफिस के बाहर आओ हम तुम्हें जान से मार देंगे जब लक्ष्मण बाहर नहीं आया तो अकबर अपने एक साथी के साथ ऑफिस में आकर कहने लगा तुम्हें मना करने के बावजूद बार-बार मेरा कनेक्शन काट देते हो और फिर मारने की धमकी देने लगा अकबर पिछले 1 महीने से लक्ष्मण को मारने की धमकी दे रहा था ।
शाम को लक्ष्मण अपने पवनपुरी ऑफिस से जा रहा था तभी लक्ष्मण और शौकत अपने दो अन्य साथियों के साथ टैक्सी में आया और उसके एक साथी ने लक्ष्मण पर तलवार मारी जिससे वह गिर गए इसके बाद चारों लोग लक्ष्मण के साथ मारपीट करने लगे जब भीड़ इकट्ठा हो गई तो चारों वहां से मौके पर से भाग गए लक्ष्मण के छाती कंधे पर गंभीर चोट लगी सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है पता चला है कि पुलिस ने 1 अपराधी शौकत को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन लोग फरार बताए जा रहे हैं।