बीकानेर इस क्षेत्र में युवक ट्रेन की चपेट में आया दो हिस्सों में बंटा।
बीकानेर युवक के ट्रेन की चपेट में आने की घटना बीकानेर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र से है घटना व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के घड़सीसर इलाके में बने रेलवे अंडरब्रिज के ऊपर रेल पटरी पर घटित हुई, जहां पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, मिली जानकारी के अनुसार रात्रि के समय स्टेशन मास्टर को सूचना मिली, की रेलवे अंडर ब्रिज के पास घटना घटित हुई है, घटना में एक व्यक्ति दो हिस्सों में बंट गया, सूचना पर व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र से पुलिस वह असहाय सेवा संस्थान और खादिम खिदमतगार सोसायटी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, और मृतक व्यक्ति केशव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचवाया मृतक व्यक्ति की पहचान घुडाराम पुत्र विशनाराम आयु 50 वर्ष निवासी थावरीया हाल निवासी तेजाजी मंदिर के नजदीक चौधरी कॉलोनी के रूप में हुई फिलहाल पुलिस मृत्यु के कारण पता लगाने में जुटी है।