February 12, 2026

बीकानेर थाने के नजदीक से जा रही महिला के हाथ से बदमाश ने मोबाइल छीना और हो गया फरार।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

महिला से मोबाइल छीनने की घटना एक बार फिर सामने आई है ताजा मामला मरुधरा कॉलोनी महिला पुलिस थाने के नजदीक का है जहां पर एक बाइक पर सवार होकर आए बदमाश ने महिला के हाथ से मोबाइल छीना और फरार हो गया, ।

मिली जानकारी के अनुसार महिला प्रियंका अल्बर्ट रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक स्कूल में टीचर है और वह व्यास कॉलोनी की निवासी है स्कूल में छुट्टी होने के बाद महिला पवनपुरी रेलवे क्रॉसिंग फाटक के नजदीक पहुंची और वहीं से पैदल जा रही थी कि अचानक एक बाइक सवार महिला पुलिस थाने के नजदीक आया और जापट्टा मार के महिला के हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गया हालांकि महिला के चिल्लाने पर लोगों ने उसका पीछा किया लेकिन बाइक सवार बदमाश लोगों के हाथ नहीं लगा और फरार हो गया, बताया जा रहा है लोगों ने बदमाश का वीडियो भी बनाया लेकिन उसके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था।

घटना के बाद महिला ने व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज करवाया है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जान शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *