February 11, 2026

बीकानेर पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा।

0
IMG_20251210_124547.jpg

बीकानेर पुलिस ने दंतोर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को परिवादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि बीती रात्रि को हम सब घर के लोग खाना खाकर सो रहे थे सुबह उठे तो खिड़की टूटी हुई मिली इसके बाद घर के बक्से से चेक किया तो करीब 25 तोला सोना और नगदी गायब मिली पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की दंतोर थाना अधिकारी महेश शीला की टीम, ने जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी चेक किया और तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों को ट्रेस आउट किया और चोरी के आरोपी छत्तरगढ़ निवासी सुनील पुत्र सुरेश को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया फिलहाल माल बरामद को लेकर  पूछताछ जारी है पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर तरीके से घटना को अंजाम देते हैं आरोपी ने पूछताछ में तीन अन्य घटना को भी कबूल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *