बीकानेर युवक के साथ मारपीट की और मोबाइल छीनकर फरार हुए।
*बीकानेर शहर के महाजन थाना इलाके में एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने और मोबाइल छीन कर ले जाने का मामला सामने आया है*
पुलिस के अनुसार परिवादी सुरेंद्र कुमार पुत्र रतिराम वाल्मीकि ने रिपोर्ट दी कि वह में बस स्टैंड पर बैंक के नजदीक पहुंचे तभी चौराहे पर करीब 20-25 लोग इकट्ठे खड़े दिखाई दिए स्थिति जानने के लिए जैसे ही वह अपनी गाड़ी से उतरे तभी विवाद में शामिल लोगों ने उन पर हमला कर दिया परिवादी के अनुसार महेश नायक राकेश नायक सोहन नायक और ओमप्रकाश नायक ने एक राय होकर उनको गालियां निकाली और डंडों से मारपीट शुरू कर दी मारपीट के दौरान सुरेंद्र के हाथ पैर में गंभीर चोट आई शिकायत में यह भी बताया है कि आरोपी महेंद्र नायक ने उसके साथ हाथ पर दांत से काट लिया जबकि सोहन नायक ने उनका फोन भी छीन लिया दूसरा मोबाइल तोड़कर टुकड़े-टुकड़े कर दिया आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर महाजन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया मामले की जांच हेड कांस्टेबल बाबूलाल कर रहे हैं।