February 12, 2026

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु।

0
IMG-20250817-WA0067.jpg

बीकानेर के संभाग के हनुमानगढ़ जिले से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है जहां पर  महिला टीचर सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई वहीं 11 लोग घायल हो गए दुर्घटना संगरिया रोड पर गांव मानकसर के नजदीक घटित हुई जहां बाइक को बचाने की कोशिश में बस अनियंत्रित होकर पलट गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल के ट्रॉमा केंद्र भिजवाया गया है ।

हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर और एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है वहीं बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात शुरू करवाया गया।

पुलिस के अनुसार विश्वकर्मा ट्रेवल्स की बस सवेरे हनुमानगढ़ से डबवाली जा रही थी तभी बाइक को बचाने के चक्कर में बस सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकराते हुए पलटी खा गई दुर्घटना  में सवार महिला की मौके पर मृत्यु हो गई वहीं बस के नीचे दबने से दो बाइक सवार युवकों ने भी मौके पर दम तोड़ दिया दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *