February 11, 2026

दुखद हादसा चलती बस में बुजुर्ग की मृत्यु।

0
IMG_20251206_200704.jpg

बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब रोडवेज की चलती बस में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक मृत्यु हो गई ।

जानकारी के अनुसार अनूपगढ़ निवासी गिरधारी जाट पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और दो दिन पहले पत्नी के साथ में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज करवाने आए थे और इलाज करवाने के बाद पति-पत्नी शनिवार को अनूपगढ़ जाने वाली रोडवेज बस में सवार हुए जैसे ही पूगल फांटा बस स्टैंड के पास बस पहुंची बुजुर्ग की पत्नी को पति के लंबे समय तक खामोश रहने को शक हुआ उन्हें लगा कि वह सो रहे हैं लेकिन जागने पर कोई हरकत नहीं हुई तो वह घबराई और तुरंत ड्राइवर को जानकारी दी ड्राइवर ने बस रोक कर आगे की जानकारी ली तब साफ हुआ कि गिरधारी जाट की रास्ते में ही मृत्यु हो चुकी थी चलती बस में हुई इस अचानक मृत्यु से यात्रियों में शोक और चिंता का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *