February 11, 2026

बीकानेर सड़क किनारे मिला अज्ञात शव पुलिस विभाग में तैनात कांस्टेबल का था

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

खबर बीकानेर शहर के खाजूवाला इलाके से जहां पर 23 नवंबर को सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला अब यह शव राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल अमरजीत चौहान का होने की आशंका जताई जा रही है उस समय शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने मानवीय आधार पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था लेकिन अब कपड़ों जूते और हाथ पर लिखे नाम से मृतक व्यक्ति की पहचान की गई है ।

खाजूवाला थाना पुलिस के अनुसार 23 नवंबर को खाजूवाला रावला सड़क रास्ते पर चक 7 पीएचएम बस स्टैंड के नजदीक एक युवक का शव  मिला था जो की उल्टे मुंह पड़ा था और उसके पास ना तो मोबाइल था ना ही कोई पहचान पत्र पुलिस ने शव को पहचान के लिए 6 दिनों तक मोर्चरी में रखा लेकिन कोई परिजन ना आने पर मानवीय आधार पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अब करीब 13 दिनों बाद पुलिस को यह सूचना मिली कि मृतक की पहचान श्री गंगानगर जिले के अनूपगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल अमरजीत चौहान से मिलती-जुलती है सब के कपड़े जूते और दाहिने हाथ पर लिखा नाम अमरजीत चौहान मिलन में पाए गए इसके बाद पुलिस ने इस क्षेत्र में जांच शुरू की खाजूवाला थाना प्रभारी के अनुसार शव का अंतिम संस्कार हो चुका है इसलिए अब डीएनए जांच के माध्यम से शिनाख्त की पुष्टि की जाएगी शनिवार को डीएनए सैंपल लिया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मृतक की पहचान की पुष्टि की जाएगी ।

जानकारी के अनुसार अमरजीत चौहान मूल रूप से गंगानगर जिले के हाकमाबाद गांव का निवासी था और 23 नवंबर को वह खाजूवाला की ओर जा रहा था और चक1केजेडी गांव में अपने ताऊ से मिलने वाला था इस दौरान उसका संपर्क परिवार से टूट गया पुलिस अब यह जांच भी कर रही है कि कांस्टेबल अमरजीत की मृत्यु हादसा थी या साजिश पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डीएनए जांच के बाद ही सही करण का मालूम चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *