February 12, 2026

बीकानेर युवक से लूट मार करके फरार हुए बदमाश

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर शहर के सदर थाना इलाके में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद है ताजी घटना सूरसागर के पास की है जहां पर अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को रोक कर ना केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि सोने के जेवरात और नगदी लूटकर फरार हो गये पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है ।

मामले के अनुसार जूनागढ़ के पीछे केसरदेसर कुआं निवासी रमेश चंद्र पुत्र चांदराम माली ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि घटना मंगलवार रात्रि करीब 8:00 की है वह अपने कार्य पर जाने के लिए सूरसागर के नजदीक से गुजर रहे थे तभी वहां मौजूद कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनको रोक कर अचानक हमला कर दिया रमेश चंद्र के अनुसार जब उन्होंने बदमाशों के हमले से बचने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ और ज्यादा मारपीट शुरू कर दी इसी दौरान बदमाशों ने पीड़ित से सोने की चेन अंगूठी और ₹10000 नगदी और और कुछ जरूरी कागज छीन लिए घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए ।

पीड़ित की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर के जांच एएसआई तनेराव सिंह को सुपुर्द की है पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल ने और आरोपियों की पहचान कर उनको पकड़ने में जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *