बीकानेर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से युवक की मृत्यु।
बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में एक सड़क हादसे में पैदल जा रही युवक की ट्रैक्टर की ट्रैक्टर लगने से मृत्यु हो गई घटना 3 दिसंबर की रात्रि लगभग साढे आठ बजे से 9:00 के दरमियान बताई जा रही है। मृतक की पहचान पुष्पेंद्र के रूप में हुई है जो घर का सामान लेने के लिए दुकान की ओर गया था।
जानकारी के अनुसार घटना 3 दिसंबर की रात्रि करीब 8:30 बजे से 9 बजे के दरमियान की है इस संदर्भ में मृतक की मां मुन्नी देवी पत्नी मदनलाल कश्यप निवासी बहु बहुआपुर बरेली हाल चक 5 केएलडी ईट भट्टा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है प्रार्थीया ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिसंबर की रात्रि उसका बेटा पुष्पेंद्र दुकान से घर का सामान लेने के लिए पैदल रवाना हुआ था चक 3 केएलडी के नजदीक मूलाराम के भट्टे के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी टक्कर मार दी जिसकी वजह से वह गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोट लगी जिसके चलते पुष्पेंद्र की मृत्यु हो गई प्रार्थनाया ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गफलत से गाड़ी चलाते हुए ट्रैक्टर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच हेड कांस्टेबल मोनू सिंह को सुपुर्द की है।