बीकानेर खेलते खेलते अचानक युवक के सीने में दर्द उठा और फिर,,
दुखद घटना बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र से है जहां पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु का मामला सामने है रिपोर्ट के अनुसार एक युवक को क्रिकेट खेलते समय अचानक सीने में तेज दर्द उठा जिस पर वह गैस की दवाई लेकर घर चला गया कुछ समय बाद दोबारा सीने में दर्द बढ़ा तो परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस संदर्भ में मृतक के साले प्रार्थी शेख शकील पुत्र शेख सिराज निवासी मालिकपुर शंकरपुर हुगली पश्चिम बंगाल हाल निवासी पाबूबरी ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि उसका जीजा शेख नूर इस्लाम उर्फ राजा निवासी बोमची ग्राम हुगली पश्चिम बंगाल हाल निवासी पाबूवारी बीकानेर सोमवार रात्रि अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई
प्रार्थी शेख शकील ने बताया कि 2 दिसंबर की रात्रि उसका जीजा शेख नूर इस्लाम उर्फ राजा रात्रि करीब 9:00 बजे कोठारी हॉस्पिटल के पीछे एम आर परिसर की तरफ क्रिकेट खेलने गया था खेलते समय अचानक सीने में तेज दर्द उठा जिस पर वह गैस की दवाई लेकर घर चला गया कुछ समय बाद दोबारा सीने में दर्द उठा तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना के बाद नया शहर थाना पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर मामले में मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दि है शुरुआती तौर पर मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है हालांकि पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।