बीकानेर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत।
बीकानेर शहर के खाजूवाला थाना इलाके में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली बालिका के साथ युवको द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए नाबालिग की मां ने खाजूवाला थाने में मामला दर्ज करवाया है प्रार्थीया बताया कि उसकी बेटी एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ती है गांव के कुछ लड़के उसे तंग कर रहे हैं और उससे छेड़छाड़ भी करते हैं और अश्लील इशारे भी करते हैं पीड़िता ने बताया कि 28 नवंबर को मैं खुद बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रही थी उसी समय आरोपी बाइक पर सवार हॉर्न बजाते हुए आए इन लड़कों ने अश्लील इशारे किए और हमारे सामने बाइक रोक दी विरोध करने पर कहा कि हम तो ऐसे ही करेंगे इसके बाद दूसरे लड़के भी हंस रहे थे पीड़िता के अनुसार बाद में मंगलवार को थाने में एफआईआर दर्ज करवाई