बीकानेर बल्ब जलाते ही धमाका हुआ युवा के घायल।
बीकानेर शहर के नोखा कस्बे में गैस रिसाव के चलते एक बड़ी घटना घटित हुई जानकारी के अनुसार मस्जिद चौक क्षेत्र में एक युवक जैसे ही कमरे का बल्ब जलाने गया तभी गैस रिसाव के कारण जोरदार धमाका हो गया धमाके में युवक मोहम्मद हुसैन झुलस गया परिजनों ने उसे तुरंत नोखा के बागड़ी अस्पताल पहुंचया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत होने पर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के मुख्य कारण का पता लगाने में जुट गई