बीकानेर घर में घुसकर मां बेटे पर लोहे के सरीये से हमला
बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज घटना सामने आई है जहां दबंगों ने घर में घुसकर लोहे के सरीये से हमला करके दो लोगों को बुरी तरीके से घायल कर दिया घटना 26 नवंबर को कृपाल भेरू के नजदीक घटित हुई कृपाल भेरू मंदिर के नजदीक रहने वाले बाबूलाल ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि रामदेव अभिजीत गोपी दीदक्षा संजय सहित करीब 10 लोग उसके घर पर जबरदस्ती घुसकर आ गए और उसके भाई तथा मां पर लोहे के सरीये से हमला कर दिया हमले में दोनों गंभीर घायल हो गए सूचना मिलते ही मुक्ता प्रसाद पुलिस थाना ने प्रार्थी की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की है पुलिस मामला दर्ज करके आगे की जांच कर रही है।