February 12, 2026

बीकानेर शर्मनाक घटना महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ अभद्रता ।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर के डूंगरगढ़ कस्बे में स्थित पूनरासर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला स्वास्थ्य कर्मि के साथ मारपीट और बदतमीजी की शर्मनाक घटना सामने आई है नाइट ड्यूटी पर तैनात एएनएम के साथ इस बदसलूकी के बाद पूरे जिले के नर्सिंग कर्मीयों में गहरा आक्रोश है घटना के बाद घटना बुधवार शाम के समय की बताई जा रही है स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉक्टर मनीष भादू ने बताया कि केंद्र में एक प्रसूता की डिलीवरी के लिए उसके परिवार के लोग आए थे इसी दौरान प्रसूता के एक रिश्तेदार ने वहां नाइट ड्यूटी पर तैनात एएनएम सरोज के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते-देखते मारपीट करने पर उतारू हो गया ।

डॉक्टर भादु ने बताया कि इस पूरी घटना में अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई फुटेज में आरोपी युवक एएनएम पर हाथ उठाता हुआ साफ नजर आ रहा है आरोपी की पहचान परमनाथ पुत्र हरजीत नाथ के रूप में हुई है पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है,

पीड़ित एएनएम सरोज ने सेरूणा थाने में आरोपी परमनाथ के खिलाफ परिवाद दर्ज करवाया है सेरूणा थाना कि सी आई संध्या ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की शिकायत मिलने के बाद पीड़ित एएनएम के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है इस घटना को लेकर नर्सिंग एसोसिएशन और अन्य संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *