February 12, 2026

बीकानेर सावधान पुलिस ने जारी किए संदिग्ध झपट्टा मार बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज।

0
IMG_20251126_191339.jpg

बीकानेर शहर में अगर आप सवेरे या शाम को सैर पर निकलते हैं तो सावधान हो जाए शहर में चार चोरों का एक गिरोह सक्रिय है जो कल सुबह अंधेरे और सन्नाटे का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दे रहा है जिला पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट करते हुए इन चारों संदिग्ध बदमाशों की पहचान के लिए आमजन से अपील की है पुलिस के अनुसार यह चारों कर पिछले 10 दिनों से शहर के अलग-अलग स्थान पर सक्रिय है इनका मुख्य समय सुबह 5:00 से 7:00 के बीच का है जबकि लोग मॉर्निंग वॉक किया अपने काम के लिए इसी समय निकालते हैं यह बाइक सवार मौका मिलते ही राह चलते लोगों से मोबाइल लगा दी और गले की चेन झपटा मार कर भाग जाते हैं

घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने सभी क्षेत्र के थानों की पुलिस और जवानों को सूचना कर दी है सदर थाना और गंगा शहर थाना पुलिस ने घटना को अंजाम देते हुए और इलाके में घूमते हुए इन चारों संदिग्ध युवकों का सीसीटीवी फुटेज और फोटो जारी किया है फुटेज में चारों संदिग्ध बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं पुलिस ने शहर निवासियों से अपील की है कि वह इन फोटो को ध्यान से देखें और इनमें से किसी की पहचान हो या कोई संदिग्ध व्यक्ति सुबह के समय घूमता दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दें आपकी एक सूचना शहर को सुरक्षित सुरक्षित करने में मदद कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *