बीकानेर पुलिस ने तस्करी में लिप्त महिला व पुरुष को गिरफ्तार किया माल किया बरामद।
बीकानेर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोर्ट गेट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है पुलिस ने रानी बाजार क्षेत्र में एक मकान में छापेमारी करके भारी मात्रा में अवैध डोड़ा पोस्त बरामद किया है पुलिस ने मोके पर से एक पुरुष में एक महिला को गिरफ्तार भी किया है।
कोर्ट गेट थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह के अनुसार अवैध मादक पदार्थों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की रानी बाजार रेलवे फाटक अंडर ब्रिज के पास संदिग्ध गतिविधियां हो रही है सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रानी बाजार रेलवे फाटक अंडर ब्रिज के बाई तरफ स्थित इमरान खान के मकान बाड़े में छापेमारी की तलाशी के दौरान वहां पर दो बैग मिले जिनमें अवैध मादक पदार्थ भरा हुआ था पुलिस ने कुल 33 किलो 940 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया और मोके पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है एक जेठाराम आयु 38 वर्ष पुत्र देरा राम जाट निवासी धुन्द वालों की ढाणी अलाय थाना श्री बालाजी जिला नागौर ,व जसवीर कौर पत्नी बलजीत सिंह निवासी नगराना थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि नागौर और हनुमानगढ़ के यह तस्कर बीकानेर में यह माल कहां से लाए थे और किसको सप्लाई करने वाले थे साथ में मकान मालिक की भूमिका भी जांच की जा रही है इस कार्रवाई में सी आई धीरेंद्र सिंह के साथ विमलेश कांस्टेबल अमृतलाल सोनू शर्मा सरिता सरवन और कुलदीप शामिल रहे।
