बीकानेर ट्रक में आग लगी, बड़ा हादसा टला।
चावलों की परली से भरे ट्रेलर में आग लग जाने की घटना नापासर की मुख्य बाजार में है जहां शुक्रवार रात्रि एक बड़ा हादसा होते टल गया जानकारी के अनुसार गीता देवी बागड़ी विद्यालय के नजदीक से गुजर रहे टेलर में अचानक आग लग गई प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार टेलर की ऊंचाई अधिक होने के कारण बिजली के तारों से टच हो गया जिसके कारण पराली ने तुरंत आग पकड़ ली ।
सूचना मिलते ही नापासर थाना अधिकारी सुषमा कुमारी शेखावत टीम सहित मौके पर पहुंची और तुरंत दमकल को बुलाया लोगों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काफी मस्कत के बाद काबू पाया गया ग्रामीणों के अनुसार मुख्य बाजार से ओवरलोड ट्रक का गुजरना अत्यंत खतरनाक है जिस स्थान पर ट्रक में आग लगी उसके ठीक पास के क्षेत्र में सबसे बड़ा स्कूल स्थित है अगर आग फैल जाती है तो बड़ा नुकसान हो सकता था थाना अधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया की शुरुआत में बीकानेर से एक फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था लेकिन आग बढ़ते देख एक और गाड़ी मंगवाई गई आग बुझाने में एएसआई कविंद्र कुमार सहित टीम ने मुख्य भूमिका निभाई गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।