बीकानेर युवक के साथ लूट की घटना।
बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र में युवक के साथ लुट की घटना सामने आई है जानकारी के अनुसार युवक दीपक सवेरे 5:00 बजे काम पर जा रहा था उसी समय अज्ञात युवकों ने सेटेलाइट हॉस्पिटल के पास उसका रास्ता रोका और नगदी छीन ली घटना के बाद युवक ने किसी तरह भाग कर पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही नया शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआय ना किया पुलिस ने आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किया तथा आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन किया पीड़ित युवक के अनुसार बदमाश दो से तीन की संख्या में बाइक पर आए थे और अचानक हमला बोल दिया और वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश है और देर रात्रि पुलिस गस्त बढ़ाने की मांग भी की जा रही है पुलिस के अनुसार जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।