February 12, 2026

बीकानेर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से 60 वर्ष के बुजुर्ग की मृत्यु।

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

बीकानेर के डूंगरगढ़  क्षेत्र के गांव गुसाईसर में एक सड़क दुर्घटना घटित हुई जिसमें 60 वर्ष से किसान की मौके पर ही मृत्यु  हो गई जानकारी के अनुसार गुसाईसर बड़ा निवासी त्रिलोक राम पुत्र नारायण राम नायक खेत में ट्रैक्टर ट्राली में चारे की झाल भरकर गांव लौट रहे थे रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी खा गई त्रिलोग्राम ट्रॉली के ऊपर बैठे थे और पलटते ही चारे से भरी झाल के नीचे दब गए साथ में मौजूद मजदूरों ने उन्हें निकाला और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत् घोषित कर दिया श्री डूंगरगढ़ थाना प्रभारी  टीम के हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र मीणा के अनुसार शव को श्री डूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी  में रखवाया है शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *