बीकानेर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक की मृत्यु एक घायल ।
बीकानेर पुलिस लाइन के सामने मंगलवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई घटना 20 नवंबर को दोपहर दो करीब 2:00 की आसपास घटित हुई अमर सिंह पुरा निवासी रविंद्र कुमार ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए जानकारी देते हुए बताएं कि उसके माता-पिता सड़क पार कर रहे थे तभी अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर लगा दी दुर्घटना में उसके पिता लीला कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत् घोषित कर दिया वहीं उनकी माताजी भी घायल हो गई जिनका इलाज जारी है पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करके जांच एएसआई दीपा को सुपुर्द की है ट्रैक्टर ट्राली चालक की तलाश की जा रही है