बीकानेर घर में घुसकर हमला किया।
बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है जहां पर एक साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही जीजा पर तलवार और डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया हमले में जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके सिर पर सात टांके आए हैं और हाथ पैर में फैक्चर हो गया इस संदर्भ में परिवादी या सपना कंवर पत्नी गजेंद्र सिंह ने अपने सगे भाई अजीत और उसके दोस्तों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है।
पीड़िता सपना कंवर ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि घटना 18 नवंबर रात्रि 11:00 की है वह और उसके पति गजेंद्र सिंह उर्फ पियूष निवासी गली नंबर 17 रामपुरा बस्ती अपने घर पर सो रहे थे तभी उसका भाई अजीत घर में आया और पियूष से बातचीत करने लगा इसी दौरान अजीत के मोबाइल पर किसी का फोन आया जिस पर उसने सामने सामने वाले को निर्देश दिया कि पियूष के घर आ जाओ थोड़ी देर में रामावतार स्वामी सोनू शेखावत गणेश सांखला पंकज में अन्य युवक तलवार और डंडों सहित वहां आ पहुंचे और आते ही आरोपियों ने गजेंद्र के ऊपर वार कर दिया सपना ने अपने पति पति को बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की की हमले में गजेंद्र लहू लोहान हो गया उसके सिर पर गंभीर चोट आई और हाथ पैर में फैक्चर हुआ जाते समय आरोपी उनका मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है मामले की जांच ASI हनुमान सिंह कर रहे हैं जो आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी कर रहे हैं