बीकानेर रेलवे ट्रैक के नजदीक मिला युवक का शव।
बीकानेर शहर के जोड़बीड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के नजदीक एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया मृतक युवक के शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृश्य में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आने से दुर्घटना का शिकार हुआ है घटना की सूचना मिलने के बाद खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम अपनी एंबुलेंस सहित तुरंत मौके पर पहुंची वहीं गंगा शहर थाना पुलिस से एएसआई गणेश अपनी टीम सहित मौका स्थल पर पहुंचे और पुलिस ने मौका पर सबूत जुटाए पुलिस और सेवाभावी संस्थाओं के सहयोग से मृतक युवक के शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया वहां डॉक्टरी जांच के बाद युवक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है युवक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।