बीकानेर शर्मनाक घटना बालिका के साथ दुष्कर्म पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां पर करनी औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री के क्वार्टर में 14 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई यही नहीं पीड़िता नेत्र रोग से पीड़ित बताई जा रही है ।
पुलिस ने मामले की संगिनता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और घटना के 24 घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
बीछवाल थाना सीआई दिगपाल सिंह ने बताया कि घटना रविवार शाम के समय की है पीड़ित बालिका के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और रिपोर्ट में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी क्वार्टर में अकेली थी इसी दौरान नजदीक के कमरे में रहने वाले युवक अर्जुन चमार आया और बेटी को जबरदस्ती खींचकर कमरे में ले गया वहां आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अर्जुन उम्र 25 वर्ष पुत्र महेश राम चमार निवासी बिहार जिला दरभंगा के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज किया और पीड़ित बालिका का मेडिकल मुआइना करवाया गया जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसके एक साथी श्रमिक के क्वार्टर से उसको गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।