हैरान करने वाला मामला जूस पिलाने के बहाने पति ने पत्नी का कान काट दिया।
राजस्थान के कोटा जिले के महावीर नगर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पर घरेलू विवाद ने हिंसक और रूप ले लिया और पति ने अपनी पत्नी को जूस पिलाने के बहाने घर पर बुलाया और सुनसान सड़क पर ले जाकर मारपीट की और उसने चाकू से पत्नी का कान काट दिया घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को इस बात की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया ।
घायल में महिला गिरजेश के अनुसार पिछले दो महीनों से अपने पीहर देवली मांझी गांव में रह रही थी उसकी तबीयत ज्यादा खराब रहती थी और कुछ समय पहले अस्पताल से छुट्टी मिली थी इसी दौरान पति को खुशराज ने उसको फोन पर कहा कि वह उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए कोटा शहर ले जाएगा महिला के पिता उसे कोटा छोड़कर वापस लौट आए रात्रि करीब 10:00 बजे खुसराज ड्यूटी करके घर आया और उसने जूस पिलाने के बहाने पत्नी को बाहर बुलाकर अपने साथ ले गया अचानक रास्ते में चलते उसे एक सुनसान सड़क की ओर ले गया जहां अचानक उसे पर हमला कर दिया गिरजेश ने बताया कि खुशराज ने पहले उसे धक्का देकर कांटो वाली झाड़ियां में गिरा दिया इसके बाद चाकू से वार करते हुए उसका एक कान काट दिया दर्द से बिलबिलाती महिला किसी तरह वहां से बाहर निकली और खुशराज मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद आरोपी पति खुशराज खुद महावीर नगर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई उसकी पत्नी गिरजेश उसे पर प्लॉट खरीदने के लिए दबाव डाल रही थी जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा हो गया और यह घटना घटित हुई हालांकि महिला ने इन आरोपों को पूरी तरीके से इनकार दिया है और कहा कि पिछले 2 महीने से दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था महिला का आरोप है कि उसके पति ने पूरी घटना को योजना बनाकर अंजाम दिया और उसे जूस पिलाने के बहाने बुलाकर हमला कर दिया मामले को लेकर CI रमेश कवीया ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को एमबीएस अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया है वह अभी डॉक्टरों की निगरानी में है उसका उपचार किया जा रहा है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है।