बीकानेर कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने युवक पर हमला किया और फिर,,
बीकानेर के देशनोक थाना क्षेत्र के पलना बस स्टैंड पर मंगलवार की सुबह फिल्मी स्टाइल में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ दो कैंपर गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने पहले अपनी बोलोरो गाड़ी के पास खड़े एक युवक को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की और जब वह बच निकला तो उसे पर लाठियां और सरियों से धड़ाधड़ वार कर दिए घटना से पालना बस स्टैंड पर अफ्ररा तफरी और दहशत का माहौल बन गया गंभीर रूप से घायल हुए युवक को बीकानेर के अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है घायल युवक ओमप्रकाश पुत्र है हेतराम जाट ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में जानकारी दी कि सोमवार दोपहर को उसके गांव के कुछ लोगों से कहा सुनी हो गई थी और इसी रंजिश के चलते मंगलवार सुबह जब वह अपनी बोलोरो गाड़ी लेकर पालना स्टैंड पर खड़ा था तभी आरोपी वहां आ गए।
पीड़ित ने बताया कि दो कैंपर गाड़ियों में सवार होकर आए शिवलाल पुत्र गोपाल राम नायक देवीलाल अर्जुन राम उर्फ अंतीया पुत्र भालाराम देवकिशन लालाराम बुढ़िया और अन्य साथी ने उसे जान से मारने की नीयत से कैंपर गाड़ी से कुचलने की कोशिश की और वह जान बचाकर भागा तो उन्होंने उसे घेर लिया और सरिया और लाठियां से हमला कर दिया शोर करने पर आसपास के लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी अपनी गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए देशनोक थाना अधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि पीड़ित के पर्चा बयान के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है पुलिस की टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।