बीकानेर ट्रेन में महिला की तबीयत बिगड़ी हुई मृत्यु।
बीकानेर चलती ट्रेन में महिला की तबीयत बिगड़ गई जिसको स्टेशन से अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों महिला को मृत घोषित कर दिया मिली जानकारी के अनुसार महिला ट्रेन से पदमपुर से रवाना होकर बीकानेर दवाई लाने के लिए जा रही थी जिसकी रास्ते में ही तबीयत बिगड़ गई महिला को लूणकरणसर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतार कर अस्पताल ले जाया गया सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के राजू कयाल ने बताया कि कर्मजीत कौर पत्नी जगजीत सिंह निवासी पदमपुर को टीबी की बीमारी थी तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उसे स्टेशन पर उतरा था स्टेशन मास्टर की सूचना टाइगर फोर्स टीम महिला को अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने कर्मजीत कौर को मृत् घोषित कर दिया