बीकानेर इस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक सामान की दुकान में लगी भीषण आग
बीकानेर के करणी इंडस्ट्रीज एरिया में एक मोबाइल वह इलेक्ट्रिक की दुकान में धमाके के साथ अचानक भीषण आग लग गई आग लगते ही क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई दुकान से उठती लपेट और काला धुआं दिखाई देने लगा जिससे आसपास के लोगों में दहशत हो गई मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दुकान के अंदर अचानक तेज धमाके जैसी आवाज आई इसके बाद आग तेजी से फैल गई आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाने के लिए पानी व अन्य साधनों से भी प्रयास शुरू किया लेकिन आग की गति ज्यादा होने के कारण उसे पर काबू पाना मुश्किल हो गया थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची दमकल कर्मी आग को आसपास की अन्य दुकान में फैलने से रोकने में जुट गए आग बुझाई जाती तब तक दुकान का सारा माल जलकर राख हो गया आग लगने के कारण फिलहाल मालूम नहीं चल पाई है शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है लेकिन सही कारण जांच के बाद ही मालूम चलेगा दुकान में रखे इलेक्ट्रिक सामान के चलते आग काफी तेजी से फैली नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है माना जा रहा है कि लाखों रुपए के मोबाइल जल गए।