बीकानेर पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई 14 पकड़े
बीकानेर पुलिस ने शहर में जुए पर बड़ी कार्रवाई की है जानकारी के अनुसार बिनानी चौक में शैला महाराज के यहां दबिश देकर 14 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है पकड़े गए जुआरियों से करीब ₹500000 से अधिक की राशि पुलिस ने बरामद की है
मिली जानकारी के अनुसारजानकारी सीओ सिटी श्ररवण दास संत की निर्देशन में इस कार्रवाई में कोर्ट गेट थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह कोतवाली थाना अधिकारी नया शहर थाना अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस के कर्मचारी शामिल रहे बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस की गाड़ियां बिनानी चौक में पहुंची क्षेत्र में अफरातफरी मच गई पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे पुलिस के जवान भी उनके पीछे दोड़े फिलहाल सभी जुआरी को नया शहर थाने पुलिस लेकर गई है कार्रवाई फिलहाल अभी जारी है।