बीकानेर रेल पटरी पार करते समय ट्रैक्टर ट्राली रेल से टकराई
ट्रैक्टर ट्राली ट्रेन से टकराने का मामला बीकानेर के डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से है जहां पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जानकारी के अनुसार डूंगरगढ़ से करीब 2 किलोमीटर आगे बेनीसर की ओर रेलवे पटरी पार करते समय एक ट्रैक्टर ट्राली ट्रेन की चपेट में आ गई ट्रेन दिल्ली से बीकानेर जा रही थी अचानक हुई इस घटना के बाद ट्रेन थोड़ी देर के लिए मौके पर रुकी टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्राली पुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई लेकिन सबसे बड़ी गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई ग्रामीणों और मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ने समय रहते कूद कर अपनी जान बचा ली सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर थोड़े समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा जिसे बाद में सामान्य कर दिया फिलहाल मामले की जांच जारी है।