बीकानेर बुजुर्ग व्यक्ति ने बेटों पर लगाया संगीन आरोप मामला दर्ज।
बीकानेर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक घरेलू विवाद का मामला सामने आया है इस संदर्भ में पीड़ित राम सिंह पुत्र नारायण सिंह राजपूत निवासी उदासर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी के निधन के बाद वह घर पर अकेला रहता है पत्नी की मृत्यु के क्रिया कर्म के बहाने बेदखल किए गए बेटे बहुए जबरदस्ती घर में घुस आए पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने आते ही घर में रखें संदूक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे ₹10000 नगद सोने चांदी के जेवर मूल पटा व वसीयत चोरी करके ले गए बुजुर्ग पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह पहले भी उन्हें बेदखल कर कर चुका है बावजूद इसके आरोपी जबरदस्ती घर में प्रवेश कर मारपीट और गाली गलौज की धमकी भी देते रहे हैं नाम जद आरोपियों में अजय सिंह पुत्र राम सिंह शेर सिंह पुत्र राम सिंह सोनू कुवर पत्नी अजय सिंह संपत कंवर पत्नी शेर सिंह उदासर के निवासी है पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है