बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई तस्कर गाड़ी छोड़कर भागा
बीकानेर के नोखा थाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम (DST) को बड़ी सफलता मिली है। DST की सूचना पर नोखा पुलिस ने एक लावारिस बोलेरो गाड़ी से 1 क्विंटल 80 किलो (180 Kg) डोडा पोस्त का छिलका बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि तस्कर इस खेप को लेकर जा रहे थे, लेकिन टायर पंक्चर हो जाने के कारण उन्हें गाड़ी को सुनसान स्थान पर छोड़कर भागना पड़ा।
