रामदेवरा दर्शन करने जा रहे हैं यात्रियों का टेंपो कि ट्रक से भिड़ंत पांच की मृत्यु कई घायल
भीषण सड़क दुर्घटना की खबर जैसलमेर – जोधपुर नेशनल हाईवे -125 से है जहां पर रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा घटित हुआ जिसमे ट्रक और टेंपो की जबरदस्त टक्कर में पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई जबकि महिलाएं वह बच्चों समेत करीब 14 लोग घायल भी हो गए सभी श्रद्धालु गुजरात के साबरकांठा जिले से रामदेवरा के लिए दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे ।
रविवार सुबह करीब 5:30 बजे बालेसर के खारी बेरी गांव के नजदीक बाजाराकि बोरीया से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के आगे का हिस्सा पूरी तरीके से चकनाचूर हो गया और यही नहीं ट्रक आगे जाकर हाईवे पर पलटी भी खा गया दुर्घटना में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो ने जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में इलाज के समय दम तोड़ दिया टेंपो में आगे बैठे महेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि टेंपो में 20 लोग सवार थे जिनमें महिलाएं वह बच्चे भी थे खारी बेरी गांव में अचानक हुए इस दुर्घटना ने सभी को संभालने का मौका भी नहीं दिया दुर्घटना घटित होते ही वहां से गुजरे वाहन चालकों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया बालेसर और आगोलाई हाईवे की तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बालेसर सीएससी अस्पताल ले जाया गया प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर कर दिया मृतकों के शव बालेसर सीएससी की मोर्चरी में रखे गए हैं।