February 12, 2026

पुलिस स्टेशन में बड़ा धमाका 7 लोगों की मृत्यु कई घायल।

0
IMG_20251115_114825.jpg

पुलिस स्टेशन में बड़े धमाके की घटना सामने आई है जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के नौगांम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात्रि एक भीषण धमाका हुआ जिसमें सात लोगों की मृत्यु हो गई और 27 लोग घायल हो गए अधिकारियों के अनुसार घायलों में पांच की हालत अभी गंभीर बनी हुई है इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है नौगांम थाना परिसर में जप्त किए गए विस्फोटो का बड़ा जखीरा रखा गया था फोरेंसिक  टीम और पुलिसकर्मी इन विस्फोटकों की जांच और सैंपलिंग कर रही थी तभी अचानक भारी धमाका हो गया धमाका इतना जबरदस्त था कि पुलिस स्टेशन की इमारत का बड़ा हिस्सा गिर गया पुलिस स्टेशन के अंदर आग लग गई और दूर तक धुआं फैल गया मारे गए लोगों में ज्यादातर पुलिसकर्मी और फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञ शामिल है एक नयाब तहसीलदार और प्रशासन के अन्य अधिकारियों की भी मृत्यु हुई है घायलों को सेना के 92 बेस अस्पताल में एस के आईएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

जानकारी में बता दें कि यह है वही नौगाम थाना है जिसने हाल ही में जैश-ए-मोहम्मद  के पोस्टर मॉडल का पर्दा पास किया था इन पोस्टरों में कश्मीर में सुरक्षा बलों और बाहरी लोगों पर बड़े हमले की धमकी दी गई थी जांच में यह भी बात सामने आई है कि यह मॉडल उच्च शिक्षित प्रोफेशनल चला रहे थे इन्हें पुलिस ने व्हाइट कॉलर टेरर मॉडल नाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *