शादी के घर में लाखों रुपए की चोरी।
घर में चल रही शादी के माहौल में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है घर में दो लड़कियों की शादी थी जिनके लिए सोने चांदी के जेवरात लाकर रख गए थे घटना बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र की है पुलिस को मिली रिपोर्ट में श्री भगवान उम्र 50 वर्ष निवासी जोगीवाला लालगढ़ जाटान जानकारी देते हुए बताया कि 13 नवंबर को घर में उनकी दो बेटियों की शादी थी और शादी की तैयारी खूब जोरों पर चल रही थी रात्रि में पूरा परिवार सो रहा था उसी समय रात को करीब 2:00 बजे के आसपास चोर घर की छत पर चढ़कर कमरे में घुस गए कमरे में रखे सूट के उठकर छत पर ले गए एक सूटकेस में दुल्हनों के लिए रखे करीब 10 तोले सोने के जेवरात 15 तोले चांदी के जेवरात और ₹20000 नगदी थे चोरों ने छत पर ही सूटकेस खोले और जेवरात लेकर फरार हो गए सूटकेस में रखे कपड़े में अन्य सामान छत पर बिखेर दिया सुबह करीब 4:00 बजे परिवार के लोगों की नींद खुली तो छत पर बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए घर में चोरी हो चुकी थी इसके बाद श्री भगवान ने पुलिस को सूचित किया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना किया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खगाल रही है।