बीकानेर युवक पर जानलेवा हमला।
बीकानेर रास्ता रोककर तलवारों से जानलेवा हमले की घटना सामने आई है पीड़ित मनोज नायक निवासी नायकों का मोहल्ला गंगा शहर रोड ने सिटी कोर्ट वाली थाने में मामला दर्ज कराया है घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई रिपोर्ट के अनुसार 12 नवंबर की रात्रि करीब 10:00 बजे मनोज का भाई हर्षित अपने दोस्त चिंटू के साथ बुलेट पर दाऊजी रोड की ओर गया था कुछ समय बाद हर्षित ने घबराए हुए मनोज को फोन किया और बताया कि सिटी कोर्ट वाली थाना क्षेत्र के पीछे कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया है ना सिर्फ रोक रखा है बल्कि गाली गलौज मारपीट करते हुए उसे बंधक भी बना लिया है ।
सूचना मिलते ही मनोज अपने दोस्त जय सिंह उर्फ भैरू के साथ मौके पर पहुंचा वहां पहुंचकर उसने देखा कि मोहित माली राजू माली और 5-7 अन्य लोग तथा कुछ महिलाएं हर्षित और चिंटू के साथ मारपीट कर रही थी मनोज ने बीच बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने तलवार से मनोज पर हमला कर दिया हमले में मनोज के सर और दाहिने हाथ पर गंभीर चोट लगी पीड़ित का आरोप कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान जाति सूचक गालियां निकाली और धमकी दी आज नहीं छोड़ेंगे हमले में हर्षित की बुलेट मोटरसाइकिल भी तोड़ दी गई मनोज के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में पूरी घटना साफ तौर से रिकॉर्ड हो गई जो मामले की जांच में सबूत के तौर पर काम आ सकती है पुलिस ने घायल मनोज का मेडिकल करवाया सिर्फ जिसमें सर और हाथ पैर पर पट्टियां बंदी मिली शुरुआती जांच में पुलिस ने बीएसएन की धारा के तहत मामला दर्ज किया है मामले की जांच सीओ सिटी श्ररवण दास संत कर रहे हैं