February 12, 2026

बीकानेर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर के कोर्ट गेट थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है विवाहिता ने अपनी रिपोर्ट दी है और बताया कि की उसी की कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत युवक ने उसे विश्वास में लेकर नशे में दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींची और ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूली पीड़िता ने बताया कि साल 2020 में अपने पति से अलग होने के बाद वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रही थी।

इसी दौरान कंपनी में कार्यरत युवक से उसकी पहचान हुई आरोपी उसकी बीमारी के बहाने घर आने जाने लगा और विश्वास जीत लिया 25 अप्रैल को आरोपी युवक मिठाई का डिब्बा लेकर उसके घर आया और प्रसाद बताकर खिलाया मिठाई में नशे की दवा मिलने से वह विवाहित बेहोश हो गई इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बना लिया इसके बाद आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50000 से अधिक रुपए वसूले और सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करवा दिए इतना ही नहीं आरोपी ने  जयपुर ले जाकर होटल में भी उसका शोषण किया जब पीड़िता ने इस बात का विरोध किया तो उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी विवाहित महिला की शिकायत पर कोर्ट गेट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म ब्लैकमेलिंग धमकी और जबरदस्ती वसूली सहित अलग गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है मामले की जांच थाना अधिकारी को सुपुर्द की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *