February 12, 2026

बीकानेर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होटल से एक को पकड़ा।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर रेंज पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डूंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने देर रात्रि सरदारशहर रोड स्थित एक होटल पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है ।

थाना अधिकारी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि सरदारशहर रोड स्थित एक होटल में अवैध नशीले पदार्थ का व्यापार किया जा रहा है इस पर सीआई मोहन कड़वासरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन करके देर रात्रि होटल पर छापेमारी की गई होटल की तलाशी लेने पर पुलिस को 1 किलो 880 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला पुलिस ने माल को जपत करके होटल संचालक कैलाश जाट को मौके से गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशा करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *